फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72825 सहायक अध्यापक भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बचे पदों पर नियुक्ति के लिए याचिका, जवाब तलब
विज्ञापन

6170 पदों पर नियुक्ति देने की मांग
प्रयागराज। हाईकोर्ट ने 2011 की 72825 सहायक अध्यापक भर्ती में शेष रह गए 6170 पदों पर नियुक्ति को लेकर दाखिल याचिका पर प्रदेश सरकार और अन्य पक्षकारों से जवाब तलब किया है। इसे लेकर सुरेंद्र कुमार कनौजिया और 40 अन्य अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका पर न्यायमूर्ति नीरज तिवारी ने सुनवाई की।
याचीगण के अधिवक्ता ऋषभ कुमार का कहना है कि 25 जुलाई 2017 को सुप्रीमकोर्ट ने 72825 सहायक अध्यापक भर्ती मामले में रिक्त रह गए 6170 पदों पर नियुक्ति के लिए अलग से विज्ञापन जारी करने का निर्देश दिया था। इस आदेश का पालन नहीं किया गया। प्रदेश सरकार ने याचीगण का प्रत्यावेदन यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि 68500 सहायक अध्यापक भर्ती में बचे हुए 6170 पदों को भी शामिल कर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। इसलिए याचीगण को इन पदों के सापेक्ष नियुक्ति नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

याचीगण का कहना है कि रिक्त पदों को भरने में उनको अवसर नहीं दिया गया। मामला अदालत में करीब सात साल लंबित रहा जिससे उनकी टीईटी की वैधता भी खत्म हो गई और कई अभ्यर्थी ओवर एज हो गए हैं। कोर्ट ने मामले में सभी पक्षों को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। याचिका पर जनवरी 2020 में सुनवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें