फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीमंडी पीएचसी पर स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीमंडी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। उन्हें यह डर था कि स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना की जांच की जा रही है। हालांकि, बाद मेें पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों को यह आशंका थी कि जांच होने से उनका इलाका सील हो जाएगा। लिहाजा, जांच दूसरे जगह कराई जाए। हालांकि चिकित्सकों ने समझाया कि यहां कोई जांच नहीं हो रही है। यहां सिर्फ स्वाब सैंपल कलेक्शन किया जा रहा है। लेकिन लोग माने नहीं विरोध करते रहे।
सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। उसके बाद लोगों का स्वाब सैंपल लिया गया। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नोडल इंचार्ज डॉ0 सत्येंद्र राय ने बताया कि करेली में कोरोना के दो नए मामले सामने आने पर रविवार को वहां कुछ लोगों का स्वाब सैंपल कराया गया है। इसी को लेकर हंगामा हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें