बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष तथा समितियों के चुनाव के लिए नामांकन का कार्य शुरू हो गया है। 31 मई को अध्यक्ष पद पर एक और उपाध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन हुए, जबकि को चेयरमैन के लिए एक पर्चा दाखिल हुआ। बार कौंसिल के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र मिश्र नगरहा ने बताया कि नामांकन की अंतिम तिथि 11 जून शाम पांच बजे तक है। 12 जून को नामांकन पत्रों की जांच कर अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। चुनाव 14 जून को होगा। चुनाव अधिकारी कार्यवाहक सदस्य सचिव बलवंत सिंह हैं।
चुनाव से पूर्व 13 जून को कौंसिल सदस्यों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें चुनाव संबंधी प्रबंधों पर चर्चा होगी। गौरतलब है कि बार कौंसिल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का कार्यकाल आठ जून को समाप्त हो रहा है। मगर इससे पूर्व ही बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने चेयरमैन हरिशंकर सिंह के काम करने पर रोक लगाते हुए कार्यभार उपाध्यक्ष देवेंद्र मिश्र को सौंप दिया है।