कोरोना संकट के लगातार बढ़ते हुए खतरे के बावजूद लोग लॉक डाउन को गंभीरता से लेने को तैयार नहीं हो रहे हैं। ऐसे मामलों को लेकर पुलिस भी बेहद सख्त है और वह लगातार लोगों पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई भी कर रही है। इसी के तहत जिले के अलग-अलग थानों में कुल 15 मामले दर्ज किए गए हैं।
लॉक डाउन के मद्देनजर कुल 185 नाकों व चौराहों पर चेकिंग की गई। इस दौरान 132 लोग ऐसे मिले जो बेवजह घर से बाहर घूम रहे थे। जिसके बाद इन लोगों पर धारा 144 के उल्लंघन व महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। ये मुकदमे खुल्दाबाद, शाहगंज, कीडगंज, नवाबगंज, सराय इनायत, मांडा, खीरी, घूरपुर व शंकरगढ़ में दर्ज किए गए। यही नहीं कुल 6023 वाहनों की जांच की गई, जिनसे 11300 रुपये का जुर्माना वसूला गया। 798 वाहनों का चालान भी किया गया।