अपना दल कमेरावादी की शीर्ष नेता एवं विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव के दौरान आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लिए पीडीएम गठबंधन बनाया गया था। लोकसभा चुनाव की तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद बने पीडीएम गठबंधन ने कम समय में ही 28 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे।
विधानसभा उप चुनाव को लेकर पिछड़ा दलित मुसलमान (पीडीएम) गठबंधन की शुक्रवार को हुई समन्वय बैठक में आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। पीडीएम गठबंधन के घटक दलों अपना दल कमेरावादी, एआईएमआईएम और प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के नेता समन्वय बैठक में शनिवार जुटे। बैठक में तय किया गया है कि यूपी के सभी 10 विधानसभा सीटों पर पीडीएम अपने उम्मीदवार उतारेगी।
विज्ञापन
अपना दल कमेरावादी की शीर्ष नेता एवं विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव के दौरान आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लिए पीडीएम गठबंधन बनाया गया था। लोकसभा चुनाव की तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद बने पीडीएम गठबंधन ने कम समय में ही 28 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। अब पूरी तैयारी और दमखम के साथ यूपी उपचुनाव के सभी 10 सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे। इसके साथ ही आगामी पंचायत चुनाव तथा 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी पीडीएम अभी से शुरू करेगा।
बैठक में पीएमएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद्र बिंद, एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, अपना दल कमेरावादी के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट दिलीप पटेल, प्रदेश अध्यक्ष राम शीला पटेल, राष्ट्रीय सचिव लालचंद बिंद, अजय पटेल, गगन प्रकाश यादव, उमेश पटेल, राजेश पटेल, इसरार अहमद, माणिक चंद ,अफ़सर महमूद, प्रेम बहादुर बिंद, डॉ क़ुरैशी, मोहम्मद जुनैद ख़ान, मुराद अली, अरुण पटेल इफ्तिखार अहमद आादि रहे।