निरीक्षण करने के बाद बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनपी सिंह ने अपने हाथों से एक पेड़ भी लगाया। कृषि विज्ञान केंद्र के पास कुछ हिस्से की जमीन ऊसर में होने के कारण अच्छी फसल नहीं हो पाती थी। अच्छी फसल कैसे पैदा की जा सके उसके विषय में भी उन्होंने जानकारी दी।
बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र प्रताप सिंह ने बहरिया ब्लॉक के ग्राम सभा छाता में बन रहे कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया। उनके साथ निदेशक प्रसार डॉ. आनंद सिंह और बीकानेर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति अरुण कुमार भी रहे।
विज्ञापन
निरीक्षण करने के बाद कुलपति प्रो. एनपी सिंह ने अपने हाथों से एक पेड़ भी लगाया। कृषि विज्ञान केंद्र के पास कुछ हिस्से की जमीन ऊसर में होने के कारण अच्छी फसल नहीं हो पाती थी। अच्छी फसल कैसे पैदा की जा सके उसके विषय में भी उन्होंने जानकारी दी। जल संरक्षण के लिए किसानों को जागरूक किया और इसके लिए कई जानकारियां भी साझा कीं। वहीं लंबे समय से बने हुए छाता कृषि फार्म प्रशासनिक भवन का भी निरीक्षण किया। इसमें व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया, जिससे ग्रामीणों को और कृषि विज्ञान केंद्र को सुविधा मिल सके। छाता कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों को तमाम तरह की जानकारियां समय पर उपलब्ध कराई जाती हैं। गेहूं उत्पादन, धान उत्पादन में इसके पहले भी जानकारी दी गई थीं।