prayagraj news : शनिवार को बताशामंडी में अवैध निर्माण को गिरवाते पीडीए के अधिकारी।
- फोटो : prayagraj
पीडीए की टीम दोपहर एक बजे के करीब भारी फोर्स संग चौक के त्रिपोलिया स्थित इमामबाड़े के आगे के हिस्से में बने शॉपिंग कॉम्पलेक्स के बाहर पहुंची। दोनों तरह से आवागमन बंद करने के बाद दो बुलडोजरों से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। तीन मंजिल वाले इस शॉपिंग कॉम्पलेक्स में 60 से ज्यादा दुकानें बनीं थीं जिसे एक-एक करके ध्वस्त कर दिया गया। करीब पांच घंटे तक चली कार्रवाई में शॉपिंग कॉम्पलेक्स ध्वस्त करा दिया गया। जोनल अफसर आलोक पांडेय ने बताया कि शॉपिंग कॉम्पलेक्स का निर्माण बिना नक्शा पास कराए अवैध ढंग से किया गया था।
prayagraj news : बताशा मंडी में अवैध निर्माण ढहाता पीडीए का बुलडोजर।
- फोटो : prayagraj