इलाहाबाद विश्वविद्यालय
- फोटो : Getty
इविवि प्रशासन ने दो मार्च को एलएलबी, बीएएलएलबी, एमए, एमएससी, एमकॉम और प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर सत्र 2020-21 की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया था। परीक्षाएं 15 मार्च से शुरू होनी थीं। परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की जानी हैं। हालांकि पिछले वर्ष कोविड के दौरान इविवि प्रशासन ने अंतिम वर्ष एवं अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में कराईं थीं, लेकिन इस इस बार इविवि प्रशासन के लिए परीक्षाओं का आयोजन करा पाना बड़ी चुनौती होगी। पिछले साल के मुकाबले इस बार परीक्षार्थियों की संख्या काफी अधिक है।
सूत्रों का कहना है कि इविवि प्रशासन ने ऑनलाइन परीक्षाओं के आयोजन के लिए एजेंसी का चयन किया था, वह ऑनलाइन परीक्षाओं की तैयारियों को अंतिम रूप नहीं दे सकी है। इसी वजह से इविवि प्रशासन को दो दिन पहले विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ गईं। इस बारे में इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर का कहना है कि विश्वविद्यालय की परीक्षाएं अंतिम समय में सामने आ रहीं अनापेक्षित तकनीकी चुनौतियों के कारण स्थगित की जा रही हैं। परीक्षाएं अब तीन अप्रैल से शुरू होंगी। परीक्षा की समय सारिणी शीघ्र जारी की जाएगी।
परीक्षा की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock