फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनी में भू माफिया पप्पू गंजिया के आलीशान फार्म हाउस को पीडीए ने किया ध्वस्त

Fri, 23 Oct 2020 10:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 7
prayagraj news : नैनी में भू माफिया और हिस्ट्रीशीटर पप्पू गंजिया का मकान पीडीए ने ध्वस्त कर दिया। - फोटो : prayagraj
जनपद में माफियाओं की अवैध संपत्तियों के खिलाफ चल रहे अभियान के क्रम में हिस्ट्रीशीटर मो. जावेद उर्फ पप्पू गंजिया की संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई हुई। शुक्रवार को नैनी के गंजिया गांव में बने उसके तीन मंजिला आलीशान फार्म हाउस को बुलडोजर चलवाकर ढहा दिया गया। इसकी कीमत पांच से सात करोड़ रुपए आंकी गई है। पप्पू हत्या, जानलेवा हमले, रंगदारी, भूमि कब्जाने समेत अन्य मामलों का आरोपी है। 
विज्ञापन

2 of 7
Prayagraj News : नैनी में भू माफिया और हिस्ट्रीशीटर पप्पू गंजिया का मकान किया गया ध्वस्त। - फोटो : prayagraj
जहांगीराबाद वार्ड से तीन बार पार्षद रह चुका पप्पू गंजिया समाजवादी पार्टी से जुड़ा है। आठ जून को उसे अरैल निवासी ननका निषाद पुत्र बब्बन निषाद से 40 हजार रुपए प्रतिमाह की रंगदारी मांगने में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। फिलहाल वह जमानत पर है। शुक्रवार को प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम नैनी, औद्योगिक क्षेत्र, करछना एवं करेली समेत अन्य थानों की पुलिस फोर्स, एक कंपनी पीएसी एवं सात जेसीबी मशीन के साथ दोपहर में उसके गंजिया स्थित फार्म हाउस को तोडने पहुंची।
विज्ञापन

3 of 7
prayagraj news : नैनी में भू माफिया और हिस्ट्रीशीटर पप्पू गंजिया का मकान पीडीए ने ध्वस्त कर दिया। - फोटो : prayagraj
सामान बाहर करने के बाद तीन मंजिला फार्म हाउस को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू हुई और करीब पांच घंटे बाद आलीशान फार्म हाउस को ढहाकर मलबे में तब्दील कर दिया गया। पीडीए के जोनल अफसर आलोक पांडेय ने बताया कि निर्माण बिना नक्शा पास कराए हुआ था। जमीन किसकी है, इसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है। सीओ सोमेंद्र मीणा ने बताया कि पप्पू गंजिया पर कुल 19 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

4 of 7
prayagraj news : नैनी में भू माफिया और हिस्ट्रीशीटर पप्पू गंजिया का मकान पीडीए ने ध्वस्त कर दिया। - फोटो : prayagraj

15 साल पहले बनाया था फार्म हाउस

जिस फार्म हाउस को ढहाया गया, वह करीब 15 साल पहले बना था। जमीन गंजिया गांव के ही जमींदार लाला सोनकर की थी। चर्चा रही कि जमीन खरीदने के बाद पप्पू ने फार्म हाउस बनाया था। ज्यादातर समय वह इसी फार्म हाउस में ही रहता था। 
विज्ञापन

5 of 7
prayagraj news : नैनी में भू माफिया और हिस्ट्रीशीटर पप्पू गंजिया का मकान पीडीए ने ध्वस्त कर दिया। - फोटो : prayagraj

ऐशो-आराम की सारी सुविधाएं थीं फार्म हाउस में

भू माफिया एवं हिस्ट्रीशीटर पप्पू गंजिया के फार्म हाउस में ऐशो-आराम के सारे सामान मौजूद थे। दो बड़े-बड़े शानदार गेटों और 12 फीट की चहारदीवारी में घिरे इस फार्म हाउस के एक हिस्से में तीन मंजिला वातानुकूलित भवन निर्माण था तो बाकि हिस्सो में बागबानी थी। वातानुकूलित कमरों में एक से एक बेशकीमती फर्नीचर, व्यायाम करने की कई अत्याधुनिक मशीनें आदि मौजूद थीं। पूरा फार्म हाउस सीसीटीवी कैमरे की नजर में था। फार्म हाउस ढहाए जाने के दौरान पप्पू गंजिया के परिजन भी मौजूद थे, जिनकी आंखों में आंसू तो थे लेकिन जुबान बंद थी।
विज्ञापन

6 of 7
prayagraj news : नैनी में भू माफिया और हिस्ट्रीशीटर पप्पू गंजिया का मकान पीडीए ने ध्वस्त कर दिया। - फोटो : prayagraj

हत्या के बाद स्कूटर मैकेनिक से बन गया माफिया 

मो. जावेद उर्फ पप्पू गंजिया एक मामूली स्कूटर मैकेनिक हुआ करता था। दावों पर यकीन करें तो अपने एक भाई की हत्या का बदला लेने के लिए जरायम की दुनिया में उतरे पप्पू के सिर पर अपराध का ऐसा जुनून सवार हुआ कि कुछ ही सालों में वह गैंगस्टर बन गया। 

80 के दशक में मो. जावेद उर्फ पप्पू के बड़े भाई मुन्ना की नैनी के मेवालाल बगिया तिराहे पर स्कूटर रिपेयरिंग की दुकान थी। 17 वर्षीय पप्पू भी वहां काम करता था। उसी दौरान पप्पू के एक भाई शनि की हत्या हो गई, जिसमें अरैल के महरा परिवार के लोगों का नाम आया। उस वक्त अरैल, नैनी निवासी गुलाब महरा की क्षेत्र में तूती बोलती थी। 1991 में गुलाब महरा की स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के समीप बम मारकर हत्या कर दी गई, जिसमें पहली बार मो. जावेद उर्फ पप्पू गंजिया का नाम सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
prayagraj news : नैनी में भू माफिया और हिस्ट्रीशीटर पप्पू गंजिया का मकान पीडीए ने ध्वस्त कर दिया। - फोटो : prayagraj
कुछ वर्षों बाद गुलाब के बेटे विजय महरा की महेवा, नैनी में हत्या कर दी गई। बच्चा के बाद महरा परिवार की कमान उसके बड़े बेटे आनंद ने संभाली। लेकिन 2003 में नाव पर पार्टी के दौरान गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। दो अन्य लोग भी मारे गए थे। इस तिहरे हत्याकांड में भी पप्पू गंजिया का नाम आया। उसके बाद गंजिया एवं महरा परिवार में दुश्मनी और बढ़ गई। वर्ष 2006 में गंजिया एवं महरा परिवार के बीच एक बार और समझौता हुआ था। शाम को पप्पू गंजिया वापस गंजिया गांव लौट रहा था, इसी बीच गऊघाट मछली मंडी के समीप उस पर जानलेवा हमला हो गया था, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। उसमें महरा का नाम सामने आया। तब से लगातार दोनों परिवारों में वर्चस्व की जंग जारी है। 

हनक के बूते तैयार की सियासत की जमीन 

पप्पू ने अपराध की दुनिया में बदनाम होने के साथ ही ठेकेदारी व सियासत में भी पैर जमाए। नैनी के जहांगीराबाद वार्ड से तीन बार पार्षद रहे पप्पू गंजिया का चालक विरेंद्र भारतीया वर्तमान में उसी के समर्थन से पार्षद है। उसके अलावा उसका भाई जुनैद अहमद एवं करीबी मक्खन भी पार्षद हैं। समाजवादी पार्टी से जुड़े पप्पू गंजिया के कई अन्य राजनीतिक लोगों से गहरे संबंध हैं। गंगा प्रदूषण इकाई के ठेकेदारी के कारोबार पर भी उसका एकाधिकार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें