वहीं, पीसीएस-2015 में भी प्रारंभिक परीक्षा का पेपर लीक होने से परीक्षा निरस्त कर दी गई थी और दोबारा कराई गई थी। वहीं, पीसीएस-2016 की मुख्य परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज, प्रयागराज में हिंदी की जगह निबंध का पेपर बांट दिया गया था, जिसके बाद काफी बवाल हुआ था और यह परीक्षा भी निरस्त किए जाने के बाद दोबारा कराई गई थी।
अब 17 मार्च 2024 को पीसीएस-2024 की प्रारंभिक परीक्षा होने जा रही है। पीसीएस के 220 पदों पर भर्ती के लिए साढ़े पांच लाख आवेदन आए हैं और यह परीक्षा प्रदेश के 54 जिलों में आयोजित की जानी है। आरओ/एआरओ भर्ती-2023 की प्रारंभिक परीक्षा में पेपर लीक का विवाद सामने आने के बाद पीसीएस-2024 की भर्ती का सफल संचालन आयोग के लिए भी किसी परीक्षा से कम नहीं होगा।