फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पीसीएस मुख्य परीक्षा 18 अक्तूबर से, कैलेंडर जारी

Fri, 26 Jul 2019 02:26 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
लोक सेवा आयोग प्रयागराज - फोटो : PTI
विज्ञापन

पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा इस साल 18 अक्तूबर से आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने गुरुवार को वर्ष 2019 और वर्ष 2020 की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। पीसीएस प्री-2019 का आयोजन 15 दिसंबर को किया जाएगा जबकि स्थगित की जा चुकी एपीओ-2018 परीक्षा अब अगले साल 16 फरवरी को होगी।

विज्ञापन


आयोग के पुराने भर्ती परीक्षा कैलेंडर में पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा 17 जून और सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ)-2018 की प्रारंभिक परीक्षा नौ जून को प्रस्तावित थी लेकिन, एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामला सामने आने के बाद इन दोनों परीक्षाओं समेत आयोग ने वर्ष 2019 की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर स्थगित कर दिया। गुरुवार को आयोग के सचिव अरविंद मिश्र ने वर्ष 2019 के साथ 2020 की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर भी जारी कर दिया।

कैलेंडर के अनुसार पीसीएस 2018 की मुख्य परीक्षा 18 अक्तूबर से आयोजित की जाएगी जबकि पीसीएस-2019 की प्रारंभिक परीक्षा 15 दिसंबर को होगी। वहीं, एपीओ-2018 की प्रारंभिक परीक्षा अगले साल 16 फरवरी को होगी। पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा अगले साल 20 अप्रैल को होगी। वहीं, पीसीएस-2020 और एसीएफ/आरएफओ-2020 की प्रारंभिक परीक्षा अगले साल 21 जून को होगी जबकि पीसीएस-2020 की मुख्य परीक्षा 15 अगस्त से और एसीएफ/आरएफओ-2020 की मुख्य परीक्षा तीन दिसंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन


प्री और मेंस के बीच चार माह का अंतराल

आयोग की ओर से जारी भर्ती परीक्षाओं के कैलेंडर में पीसीएस प्री और मेंस के आयोजन के बीच तकरीबन चार माह का अंतराल रखा गया है। अमूमन मुख्य परीक्षा के आयोजन से एक माह पहले से परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है। ऐसे में माना जा रहा है कि आयोग प्रारंभिक परीक्षा के आयोजन के बाद दो से तीन माह के भीतर उसका रिजल्ट जारी कर देगा।

‘दो साल का भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। परीक्षाएं कैलेंडर में दी गईं तिथियों के अनुसार ही होंगी। इनमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा’- जगदीश, सचिव, यूपीपीएससी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें