फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षक सीमित, पर कॉपियों की संख्या बढ़ी

Sun, 14 Apr 2019 11:56 PM IST
विनोद सिंह News Desk, Amarujala, Prayagraj
विज्ञापन
UPPSC
विज्ञापन

पीसीएस जे परीक्षा-2018 में शामिल हुए अभ्यर्थियों को अंतिम चयन परिणाम के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। पिछले साल के मुकाबले इस बार पदों की संख्या तीन गुना बढ़ी है, सो अभ्यर्थियों और कॉपियों की संख्या भी बढ़ गई है। इस बार इंटरव्यू में भी अधिक समय लगेगा।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया है कि मई तक अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा लेकिन आयोग अभी मुख्य परीक्षा का रिजल्ट भी जारी नहीं कर सका है। मुख्य परीक्षा 30, 31 जनवरी एवं एक फरवरी को आयोजित की गई थी। अभ्यर्थी ढाई माह से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि आयोग के पास कॉपियों जांचने के लिए परीक्षकों की संख्या सीमित है और कॉपियों की संख्या अधिक हो गई है। पीसीएस जे 2017 में 218 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया था। पीसीएस जे 2017 की मुख्य परीक्षा में 669 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया था।

अमूमन पदों की संख्या के तीन गुना अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में मौका दिया जाता है। इस बार पीसीएस जे 2018 में पदों की संख्या 610 है। ऐसे में तकरीबन दो हजार अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं लेकिन यह तभी स्पष्ट होगा, जब आयोग मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित करेगा। पीसीएस जे 2018 की मुख्य परीक्षा में 6041 अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका दिया गया था। पिछले साल के मुकाबले इस बार अभ्यर्थियों की संख्या काफी अधिक है। ऐसे में कॉपियों की संख्या भी बढ़ गई है। मुख्य परीक्षा का परिणाम आने के बाद इंटरव्यू में भी पिछली बार के मुकाबले तीन गुना अधिक वक्त लगेगा। ऐसे में अंतिम चयन परिणाम के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें