एक्सपर्ट कमेंट: वेद प्रकाश राजपूत
सवाल: अगर आपको एसडीएम बना दिया जाए तो हाल ही प्रयागराज में हुए हत्याकांड का समाधान आप कैसे करेंगे।जवाब: वैसे तो प्रयागराज कमिश्नरेट हो चुका है। हालांकि, इन परिस्थितियों में एक एसडीएम के तौर पर अपनी न्यायिक शक्तियों का उपयोग करते हुए सबसे पहले एक एफआईआर दर्ज कराएंगे। एफआईआर में ऐसी धाराएं होनी चाहिए जो गैरजानती हों। इसके साथ ही जांच कर रही पुलिस टीम से कहेंगे कि मुखबिरों की टीम को सक्रिया किया जाए और दबिश देकर आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।
सवाल: घरेलू हिंसा क्यों बढ़ती जा रही है?
जवाब: दो वजहें हो सकती है। कामकाजी महिलाओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। हमारा समाज पितृसत्तात्मक है। पुरुष चाहता है कि महिला ही घर काम करे। महिलाएं डिप्रेशन में आती हैं। अगर कुछ बोलती हैं तो मारपीट का शिकार होती है। इसके साथ ही समाज में शराब और अन्य प्रकार के नशे का सेवन तेजी से बढ़ा है। घर में महिलएं विरोध करती हैं तो उनके साथ मारपीट की जाती है।
सवाल: यदि कोई व्यक्ति किसी महिला के साथ छेड़छाड़ करता है तो आप एसडीएम के तौर पर क्या करेंगे ?जवाब: महिला के साथ होने वाली छेड़छाड़ या उत्पीड़न के लिए सबसे पहले आरोपी के खिलाफ के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराएंगे।। पुलिस एवं संबंधित विभाग को निर्देश देंगे कि आरोप में समुचित प्रक्रिया का पालन करते हुए उसे उचित सजा दिलाई जाए।
सवाल: आप डिप्टी जेलर के तौर पर जेल की समस्याओं को कैसे खत्म करेंगे ?जवाब: डिप्टी जेलर का मुख्य उत्तरदायित्व जेलर के आदेशों का पालन करना, अधीनस्थों से जेल मेन्युअल और नियमों का अनुपालन करवाना , जेल का नियमित पर्यवेक्षण करना, कारागार में बंदियों के भोजन एवं सुरक्षा का उचित ध्यान रखना है, लेकिन कई बार इसी उत्तरदायित्व का समुचित निर्वहन न होने के कारण कर्मचारियों की मिली-भगत से भ्रष्टाचार, नशीले पदार्थों की तस्करी एवं जेल में इनका सेवन, कर्मचारियों के कर्तव्यों के निर्वाह में कमी की समस्या देखी जाती। अपने कर्तव्यों और उत्तरदायित्वों की सीमा में रहते हुए उचित पर्यवेक्षण और निगरानी समिति का गठन करेंगे।
सवाल: विवाह कितने प्रकार के होते है? गंधर्व विवाह क्या है?
जवाब: विवाह आठ प्रकार के होते है और ये इस प्रकार से हैं - ब्रह्म, दैव, आर्ष, प्राजापत्य, असुर, गन्धर्व, राक्षस व पैशाच। परिवार वालों की सहमति के बिना वर और कन्या का बिना किसी रीति-रिवाज के आपस में विवाह कर लेना ''''गंधर्व विवाह'''' कहलाता है। वर्तमान समय में ऐसी सामजिक मान्यता है कि यह मात्र यौन आकर्षण और धन तृप्ति के लिए किया जाता है । इसका नया स्वरूप लिव इन रिलेशनशिप भी माना जाता है ।
सवाल: कॉलेजियम व्यवस्था क्या है और इसकी खामियां बताएं?
जवाब: कॉलेजियम सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के माध्यम से विकसित एक प्रणाली है, जो न्यायाधीशों की नियुक्ति और स्थानांतरण से संबंध रखती है। इसमें किसी प्रकार के विशेष प्रकार विशेष मानदंड की आवश्यकता नहीं होती, सो पक्षपात और भाई भतीजावाद की आशंका बनी रहती है। यह कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका के बीच संतुलन के लिए प्रतिकूल है।