फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस, एसीएफ/आरएफओ प्री के प्रवेश पत्र जारी

Wed, 30 Sep 2020 04:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
यूपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मंगलवार को पीसीएस-2020 और सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ)-2020 की प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र  जारी कर दिए। परीक्षा 11 अक्तूबर को प्रदेश के 19 जिलों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के तहत पीसीएस के तकरीबन 200 पदों पर भर्ती होनी है। प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


पीसीएस-2020 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रयागराज समेत आगरा, आजमगढ़, बरेली, गोरखपुर, अयोध्या, गाजियाबाद, जौनपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, बाराबंकी, मेरठ, मुरादाबाद, मिर्जापुर, रायबरेली, सीतापुर, वाराणसी एवं मथुरा में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों सुबह 9.30 से 11.30 और अपराह्न 2.30 से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्म तिथि के आधार पर प्रवेश पत्र और अनुदेशक आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केंद्र पर नियत तिथि एवं समय पर दो फोटो और आईडी प्रूफ की मूल एवं छाया प्रति लेकर उपस्थित होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें