फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PCS 2024 Exam : आयोग ने पीसीएस प्री की जारी की उत्तर कुंजी, साक्ष्यों के साथ 13 जनवरी तक कर सकते हैं आपत्ति

Thu, 26 Dec 2024 06:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आयोग की ओर से पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा रविवार को आयोजित की गई थी। तीन दिन बाद आयोग ने दोनों प्रश्न पत्रों की उत्तर कुंजी भी जारी कर दी। आयोग की ओर से वेबसाइट पर पेपर अपलोड किए गए हैं और हर सवाल के सही विकल्प को घेरा गया है।
विज्ञापन
UPPSC PCS Prelims Answer Key - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-2024 प्रारंभिक परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्रों की उत्तरी कुंजी बुधवार को जारी कर दी। आयोग की वेबसाइट पर इसे 30 दिसंबर तक देखा जा सकेगा। अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में 31 दिसंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन

आयोग की ओर से पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा रविवार को आयोजित की गई थी। तीन दिन बाद आयोग ने दोनों प्रश्न पत्रों की उत्तर कुंजी भी जारी कर दी। आयोग की ओर से वेबसाइट पर पेपर अपलोड किए गए हैं और हर सवाल के सही विकल्प को घेरा गया है।

यदि अभ्यर्थियों को किसी सवाल के जवाब पर आपत्ति है तो वे 31 दिसंबर शाम पांच बजे तक प्रत्यावेदन दे सकते हैं। प्रत्यावेदन निर्धारित प्रारूप में देना होगा। इसके पक्ष में साक्ष्य भी संलग्न करने होंगे। दोनों पेपर के लिए एक ही लिफाफे में अलग-अलग प्रत्यावेदन देने होंगे। प्रत्यावेदन डाक के माध्यम से या आयोग के काउंटर पर जमा किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें