स्पर्धा के साथ तैयारी की चुनौती भी बढ़ी
पीसीएस 2023 में जहां पदों की संख्या सीमित होने के कारण स्पर्धा बढ़ गई है, वहीं मुख्य परीक्षा के पाठ्यक्रम में बदलाव के कारण अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा की तैयारी को लेकर चुनौती भी बढ़ गई है। पीसीएस-2023 से वैकल्पिक विषय हटा दिए गए हैं और इनकी जगह सामान्य अध्ययन के यूपी विशेष दो प्रश्नपत्र शामिल किए गए हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को अब नए सिरे से तैयारी करनी होगी।
पिछली तीन परीक्षाओं के मुकाबले कम आए आवेदन
पीसीएस की पिछली तीन परीक्षाओं के मुकाबले इस बार आवेदन कम आए हैं। पीसीएस-2020 में 595696 अभ्यर्थियों, पीसीएस-2021 में 691173 अभ्यर्थियों और पीसीएस-2022 में 602974 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे, जबकि इस बार तकरीबन 5.70 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।
असिस्टेंट प्रोफेसर के 10 पदों पर हुआ चयन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर टीबी एंड चेस्ट के तीन पदों और असिस्टेंट प्रोफेसर ऑर्थोपेडिक्स के सात पदों पर सीधी भर्ती का परिणाम जारी कर दिया है। असिस्टेंट प्रोफेसर ऑर्थोपेडिक्स के सात पदों पर सिद्धार्थ कुमार अग्रवाल, असीम कुमार, व्यास नारायण शुक्ल, अवनीश कुमार सिंह, डॉ. अजय कुमार यादव, आश्विन कुमार एवं धर्मेंद्र कुमार और असिस्टेंट प्रोफेसर टीबी एंड चेस्ट के तीन पदों पर विवेक द्विवेदी, देवेंद्र प्रताप यादव एवं वकील अहमद को चयनित घोषित किया गया है।