यूपीपीएससी में गुरुवार को हुई नोडल अफसरों की बैठक में प्रारंभिक परीक्षा के दौरान केंद्रों में जैमर लगाए जाने की तैयारी पर भी चर्चा हुई, ताकि परीक्षा केंद्रों में फोन काम न कर सकें।
इसके अलावा नोडल अफसरों को बताया कि कोषागार से परीक्षा केंद्रों तक पेपर ले जाने की जिम्मेदारी किसकी होगी। परीक्षा से शुरू होने से कितने समय पहले प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों में पहुंच जाने चाहिए। केंद्र में मोबाइल फोन आदि प्रतिबंधित रहेगा।
वहीं, सभी अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र के साथ एक आईडी भी साथ लाना होगा। परीक्षा केंद्र के सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरे होने चाहिए। पेपरों का बंडल खोलते वक्त उसकी वीडियोग्राफी कराई जाएगी और परीक्षा के बाद पेपर सील होने की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।