वार्षिकोत्सव में अपनी प्रस्तुति देते पतंजलि नर्सरी स्कूल तेलियरगंज के बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला।
बच्चों को दी गई पर्यावरण संरक्षण की सीख
डॉक्टर अर्पित बंसल ने उच्च शिक्षा प्रणाली एवं स्कूल प्रबंधन की गुणवत्ता के लिए विद्यालय परिवार को बधाई दी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण से संबधित महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बच्चों को पर्यावरण से मिलने वाली सीख से भी अवगत कराया। विद्यालय की प्रेसिडेंट कृष्णा गुप्ता ने बच्चों के उचित विकास करने में माता-पिता और शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित किया। डायरेक्टर रेखा गुप्ता ने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए शारीरिक व्यायाम एवं खेल गतिविधियों की उपियोगिता पर प्रकाश डाला।
अंतिम प्रस्तुति (खेलो इंडिया, जीतो इंडिया) में छात्रों ने भारतीय खिलाड़ियों की भूमिका अदा करते हुए जीत के जुनून और आत्मविश्वास को प्रदर्शित किया। वंदना अग्रवाल द्वारा अतिथियों प्रतिभागियों शिक्षकों एवं अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मीनल नारंग एवं ऋचा यादव द्वारा किया गया।