मुख्य सुरक्षा आयुक्त एएन सिन्हा ने आरपीएफ को सूचित किया कि गाड़ी संख्या 12418 के एच-1 कोच में रेलवे के एनसीआर रेलवे के रिटायर्ड प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक विनीत अग्रवाल का बैग छूट गया है।
प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन में छूटे यात्री के बैग को आरपीएफ ने सकुशल बरामद कर उन्हें वापस किया। बैग में एक लाख रुपये नकद और दो कीमती चश्मे थे। यात्री की सूचना पर चलाए गए सर्च आपरेशन के दौरान कोच से बैग बरामद किया गया। इसके बाद बुलाकर उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। आरपीएफ के इस तत्परता की काफी सराहना की गई।
विज्ञापन
मुख्य सुरक्षा आयुक्त एएन सिन्हा ने आरपीएफ को सूचित किया कि गाड़ी संख्या 12418 के एच-1 कोच में रेलवे के एनसीआर रेलवे के रिटायर्ड प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक विनीत अग्रवाल का बैग छूट गया है। जिसमें ढाई लाख रुपये और दो कीमती चश्मे हैं। सूचना पर तत्पर हुई आरपीएफ ने कोच की सघन तलाशी ली। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विजय प्रकाश पंडित की देखरेख में चलाए गए इस सर्च आपरेशन में उप निरीक्षक ओम प्रकाश और अन्य सदस्यों ने कोच से एक छोटा पर्स बरामद किया।
तलाशी के दौरान बैग में एक लाख रुपये मिले। इस संबंध में कोच के आन ड्यूटी कोच अटेंडेंट एवं इलेक्ट्रिशियन से भी पूछताछ की गई। इसकी जानकारी यात्री विनीत अग्रवाल को दी गई तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मौके पर पहुंचे विनीत ने बताया कि बैग में एक लाख रुपये ही थे। शेष डेढ़ लाख रुपये दूसरे बैग में रख दिए थे जो सुरक्षित हैं। उप निरीक्षक द्वारा उन्हें उनका बैग सुपुर्द किया गया।