लॉकडाउन में बंद पड़े उधोग-धंधे खुलने की राह साफ हो गई। जूता व अन्य उद्योग से जुड़ी 63 फैक्ट्रियों के लिए सोमवार को पास जारी हो गए। इनमें 33% मजदूर काम करेंगे। उनके रहने के लिए इंतजाम भी संचालकों को वहीं करना पड़ेगा।
डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि फैक्ट्रियां सिर्फ वहीं खुलेंगी जहां ग्रीन जोन होगा या देहात के ऐसे इलाके जहां संक्रमण का कोई मामला नहीं मिला। इनमें 33% स्टाफ काम करेगा। इनके रहने का इंतजाम भी फैक्ट्रियों में ही किया जाएगा।
शहरी क्षेत्र व हॉटस्पॉट में रहने वाले मजदूर इन फैक्ट्रियों में काम नहीं कर सकेंगे। सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि जिन फैक्टरी संचालकों ने आवेदन किए थे, उन्हें पास जारी किए हैं।