फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश पत्र में गड़बड़ी हो तो अभिभावक तत्काल दर्ज कराएं आपत्ति

Sun, 02 Feb 2020 01:46 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 3
up board
यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2020 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों का प्रवेशपत्र जारी होने के साथ परीक्षार्थियों का विवरण भी बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। विवरण में किसी प्रकार की गलती होने की दशा में छात्र-छात्राएं अपने अभिभावक के माध्यम से तत्काल प्रधानाचार्य को अपना प्रार्थनापत्र दे दें। बोर्ड की ओर से गलती सुधारने के लिए जल्द ही वेबसाइट खुलेगी। प्रधानाचार्य बोर्ड की वेबसाइट खुलने पर प्रार्थनापत्र और विद्यालय में दर्ज अभिलेख के अनुसार गलती सुधार कर सकेंगे।
विज्ञापन

2 of 3
UP board result - फोटो : Social Media
बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि छात्र-छात्राओं के विवरण में उनके नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी कर दिया गया है। छात्र-छात्राएं परिषद की वेबसाइट पर जाकर जिले का नाम सर्च करें। जिले का नाम मिलने के बाद परीक्षार्थी विद्यालय का नाम सर्च करके अपने नाम के पहले दो अक्षर का विवरण वेबसाइट के सर्च कॉलम में टाइप करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
यूपी बोर्ड फाइल फोटो
नाम के पहले दो अक्षर टाइप करने पर विद्यालय में अध्ययनरत उनके नाम से मिलते-जुलते सभी छात्र-छात्राओं का विवरण दिखाई देने लगेगा। यदि किसी छात्र-छात्रा का विवरण गलत है तो उसमें संशोधन के लिए प्रधानाचार्य के पास अभिभावक के माध्यम से प्रार्थनापत्र दें। बोर्ड की ओर से गलती सुधारने के लिए जल्द ही वेबसाइट खोली जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें