prayagraj news
- फोटो : प्रयागराज
रिहाई मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो.शोएब भी धरना में शामिल हुए। उन्होंने सीएए, एनआरसी को काना कानून बताया। उनका कहना था कि सरकार जिस तरह से दमन की कार्रवाई कर रही है उससे आंदोलन के भविष्य को लेकर चिंता थी। ऐसे में महिलाओं का इस तरह से आगे आना बड़ी बात है, इसकी जरूरत थी। सपा नेता संग्राम सिंह यादव भी धरना में शामिल हुए और इस लड़ाई में हर स्तर पर समर्थन का आश्वासन दिया। उनका कहना था कि सरकार ने जबरदस्ती उठाने की कोशिश की तो वे जेल भर देंगे। धरने में फतेहपुर से आए किसान मंच के फूल सिंह पटेल, अनूप सिंह, बीना सिंह, बीएचयू के छात्र नेता अंबरेश राय, इरशाद उल्ला, सै.मो.अस्करी, सुनील मौर्या आदि भी शामिल हुए और संबोधित किया। इसके अलावा सीएए के विरोध में अटाला, घंटाघर स्थित सब्जी मंडी, करेली, बहादुरगंज आदि स्थानोंसे महिलाओं ने जुलूस निकाला और धरने में शामिल हुईं। धरना स्थल पर महिलाओं के जुलूस के पहुंचने का क्रम दोहपर से शुरू होकर देर रात तक जारी रहा।