फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : माता-पिता गए थे लखनऊ, युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दी

Mon, 21 Nov 2022 10:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

ट्रांसपोर्ट नगर धूमनगंज के रहने वाले दीपांशु केसरवानी ने सोमवार को फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 
विज्ञापन
fansi - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रांसपोर्ट नगर धूमनगंज के रहने वाले दीपांशु केसरवानी ने सोमवार को फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

विज्ञापन



ट्रांसपोर्ट नगर के रहने वाले सुरेश केसरवानी की प्रीतम नगर में मोबाइल की दुकान है। सुरेश और उनका बेटा दीपांशु (28) दुकान पर बैठते थे। सुरेश की पत्नी की कुछ दिनों से तबियत खराब चल रही है। रविवार को सुरेश पत्नी को लेकर लखनऊ चले गए थे। दीपांशु घर में अकेला था। सोमवार की सुबह उसने प्रीतम नगर जाकर दुकान को खोला।


कुछ देर बाद दुकान बंद कर घर आ गया। शाम को दीपांशु के चाचा ने देखा तो वह फांसी पर लटका है। उन्होंने सुरेश को फोन कर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। घर वाले घटना से स्तब्ध हैं। वह नहीं समझ पा रहे हैं कि दीपांशु ने आखिर ऐसा क्यों कर लिया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें