फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर आउट कराने वाले ऑडीटर की तलाश शुरू, उत्तराखंड जाएगी टीम

Mon, 09 Aug 2021 10:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • शिवकुटी में पकड़े गए सॉल्वर गिरोह का है मददगार, एजी ऑफिस में तैनात
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीजीटी परीक्षा केदौरान शिवकुटी में पकड़े गए सॉल्वर गिरोह के फरार मददगारों की तलाश शुरू कर दी गई है। इनमें एजी ऑफिस का वह ऑडीटर भी शामिल है जो गिरोह के लिए पेपर आउट कराने का काम करता था। शिवकुटी पुलिस ने उसकेबारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। जानकारी जुटाने के बाद एक टीम जल्द ही उत्तराखंड जाएगी।
विज्ञापन


एसटीएफ ने दो दिन पहले तेलियरगंज में सॉल्वर गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इसके सरगना धर्मेंद्र पटेल ने बताया था कि उसकेमददगारों में 69 हजार शिक्षक भर्ती धांधली करने वाले गिरोह का सरगना केएल पटेल और एजी ऑफिस में ऑडीटर के पद पर तैनात अमित वर्मा भी शामिल है। दोनों गिरोह केलिए पेपर आउट कराने का काम करते हैं। उनकी ओर से पेपर आउट कराकर उपलब्ध कराई गई आंसर की सॉल्वरों को उपलब्ध कराई जाती है। जिसके बाद वह परीक्षा पास करते हैं।

नाम केखुलासे के बाद शिवकुटी पुलिस ने ऑडीटर के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। फिलहाल यही पता चला है कि वह उत्तराखंड में तैनात है। पता लगाया जा रहा है कि वह सॉल्वर गिरोह के सदस्यों केसंपर्क में कैसे आया। साथ ही किस माध्यम से वह प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर आउट कराकर गिरोह के सदस्यों को आंसर की उपलब्ध कराता था। शिवकुटी पुलिस ने बताया कि उत्तराखंड एजी ऑफिस में पत्र भेजा जा रहा है। जिसमें आरोपी अफसर के बारे में जानकारी मांगी जाएगी। जानकारी मिलने के बाद एक टीम उत्तराखंड भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन


केएल पटेल की तलाश में लगी टीमें
उधर डेढ़ साल के भीतर ही नकल माफिया केएल पटेल एक बार फिर से पुलिस केरडार पर आ गया है। 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जो कुछ दिनों बाद जमानत पर छूट गया। टीजीटी परीक्षा केदौरान पकड़े गए गिरोह के मददगार केतौर पर नाम सामने आने पर पुलिस और एसटीएफ एक बार फिर उसे उसकी तलाश में जुट गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें