फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में टला ट्रेन हादसा: सियालदाह एक्सप्रेस के जनरल कोच के बाहर धुएं की सूचना, रेलवे ने बताई अफवाह

Tue, 06 Jun 2023 04:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस में भरवारी स्टेशन के ठीक आगे स्टार्टर सिग्नल पर यात्रियों ने जनरल कोच के बाहर धुएं की सूचना दी। इसे लेकर रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। बाद में जांच-पड़ताल के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना पर हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज से सटे कौशांबी जिले के भरवारी स्टेशन के पास सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस (12987) में आग लगने की सूचना पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ट्रेन को वहां रोका गया। मौके पर मौजूद रेलवे स्टाफ ने खामी को दुरुस्त किया। इसके बाद ट्रेन को पूरी तरह से परखने के बाद उसे वहां से रवाना किया गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 12987 सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस में भरवारी स्टेशन के ठीक आगे स्टार्टर सिग्नल पर यात्रियों ने जनरल कोच के बाहर धुएं की सूचना दी। इसे लेकर रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया, फौरन वहां ट्रेन रोकी गई और रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरी तरह से ट्रेन की जांच-पड़ताल की। ट्रेन दोपहर 13:22 पर रोकी गई थी और 14:00 पर रवाना हुई।
विज्ञापन

गाड़ी रुकने के बाद पूरी तरह से चेक की गई। कर्मचारियों ने आश्वस्त होने के बाद उसे वहां से रवाना किया। बता दें कि वर्तमान में ट्रेन फतेहपुर से कानपुर की तरफ निकल चुकी है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया में आग की सूचना प्रसारित कर दी थी, जबकि ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें