शक के आधार पर पड़ोसी को कराया नामजद
मृतका के पति निहाल सिंह ने शक के आधार पर पड़ोसी घनश्याम दुबे को नामजद किया है। आरोप लगाया है कि वह पूजा पाठ के नाम पर घर आया करता था। उसके अलावा किसी का आना जाना नहीं था। इसके अलावा बताया कि घर आने पर उन्होंने देखा कि आलमारियों में रखे नौ लाख के सोने-चांदी के गहने और 2.90 लाख की नकदी गायब थी।
बताया कि दो महीने पहले ही उन्होंने छोटे बेटे की शादी की थी। शादी में कुछ पैसा बचा था, जिससे उधार चुकता करना था। वहीं, मौका मुआयना के बाद धूमनगंज पुलिस ने मोबाइल छोड़कर अन्य काेई सामान गायब न होने की बात कही थी। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने पड़ाेसी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
12 लाख का माल गायब, लूट न लगाई चोरी की धारा
इस प्रकरण में धूमनगंज पुलिस की कार्रवाई भी सवालों के घेरे में है। दरअसल, वादी की ओर से नौ लाख के गहने व 2.90 लाख की नकदी गायब होने की बात तहरीर में लिखकर दी गई है। इसके बावजूद पुलिस ने इस मामले में केवल हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कराया। लूटपाट या चोरी की धारा नहीं लगाई। ऐसा क्यों किया गया, इस बाबत कोई बयान देर रात तक जारी नहीं किया गया।