बताया जा रहा है कि 500 से अधिक पद खाली होने के बावजूद भी मेडिकल पास व अभिलेखीय सत्यापन पूरा कर चुके अभ्यर्थियों को महीनों से भटकना पड़ रहा है। आरआरसी प्रयागराज ने वर्ष 2019 में 4730 पदों पर भर्ती शुरू की। इसमें 569 पद अभी खाली हैं, जबकि 481 अभ्यर्थी बचे हुए हैं। पिछले माह अभ्यर्थियों के हंगामें के बाद आरआरसी ने पैनल प्रक्रिया शुरू की। बताया जा रहा है कि 28 से 30 अगस्त तक द्वितीय डीवी होगा। इसे लेकर अभ्यर्थियों ने अब आंदोलन की चेतावनी दी है। इस बारे में एनसीआर के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय का कहना है कि द्वितीय डीवी में वह अभ्यर्थी शामिल होंगे, जो मेडिकल अनफिट हो गए हैं। पहले डीवी में सफल हुए अभ्यर्थियों के लिए अभी पांचवां पैनल आएगा।