फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामना ने शिक्षा को राष्ट्र और व्यक्ति के विकास का मूलमंत्र माना

विज्ञापन
Pandit Madan mohan malviya birthday - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
महामना ने शिक्षा को राष्ट्र और व्यक्ति के विकास का मूलमंत्र माना
विज्ञापन

प्रयागराज। सेवा समिति विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को महामना मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई गई। इस मौके पर आयोजित संगोष्ठी के मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी ने लोगों से महामना के आदर्शों एवं विचारों को जन जन तक पहुंचाने की बात कही। अध्यक्षता कर रहे बीएचयू केपूर्व कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि महामना ने शिक्षा को ही राष्ट्र और व्यक्ति विकास का मूलमंत्र माना। उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय को महामना का कर्मज पुत्र बताया।
कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष अजय कुमार शुक्ल, राम नरेश त्रिपाठी पिंडीवासा, विजय वैश्य सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। स्वागत प्रबंध मंत्री डॉ. योगेश चंद्र त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर महामना विज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल, ट्राफी, प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। विजेताओं में सीनियर वर्ग में शिव कुमार यादव, अंशिका जायसवाल, रोहित गुप्ता क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में अतुल विश्वकर्मा, मनस्वनी चौरसिया, मनस्वी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य परिषद की सद्भाव बनाए रखने की अपील
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की बुधवार को सेवा समिति विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सद्भावना कमेटी की बैठक में एनआरसी, सीएए पर शांति बनाए रखने की अपील की गई। बैठक में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों से दूर रहने की अपील की गई। बैठक में बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी, ब्रजेश कुमार शर्मा, डॉ. रघुराज सिंह, लल्लू प्रसाद त्रिपाठी, दीपक पांडेय, सभापति तिवारी, डॉ. आरके मिश्र सहित बड़ी संख्या में प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें