फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: 15 फरवरी को जारी हो सकती अधिसूचना 

Tue, 12 Jan 2021 01:07 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, प्रयागराज
विज्ञापन
panchayat chunav - फोटो : social media
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के लिए 15 फरवरी को अधिसूचना जारी होने की संभावना है। हालांकि इस संबंध में अभी राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से कोई लिखित निर्देश नहीं मिला है। लेकिन संभावित तिथि को आधार बनाकर तैयारी शुरू कर दी गई है।  
विज्ञापन


पंचायत के चार पदों के लिए फरवरी, मार्च में चुनाव संभावित है। इसके मद्देनजर पंचायतों का परिसीमन पूरा हो चुका है। मतदाता सूची भी 22 जनवरी को अंतिम रूप से प्रकाशित हो जाएगी।

हालांकि अभी आरक्षण लागू होना भी शेष है। प्रशासन के एक वरिष्ठ अफसर का कहना है कि इसी सप्ताह गाइडलाइन जारी हो जाएगी। 15 फरवरी से पहले चुनाव से संबंधित अन्य प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी दौरान अधिसूचना जारी हो सकती है।
विज्ञापन



उधर, चुनाव ड्यूटी के लिए अभी कर्मचारियों का विवरण उपलब्ध नहीं हो सका है। सीडीओ की ओर से दो बार नोटिस देने के बावजूद करीब 18 हजार कर्मचारियों का ही विवरण अपलोड हुआ है। कई विभागों ने अभी रजिस्ट्रेेशन तक नहीं कराया है। जबकि चुनाव ड्यूटी के लिए करीब 35 हजार कर्मचारियों की आवश्यकता होगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें