फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत की चार, ग्राम पंचायत की 62 और क्षेत्र पंचायत की 90 सीटें हो गईं कम

विज्ञापन
Four seats of district panchayat, 62 seats of gram panchayat and 90 seats of kshetra panchayat reduced
विज्ञापन
जिले में ग्राम पंचायत चुनाव के लिए वार्डों का परिसीमन करने के बाद प्रशासन ने जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत की नई सीटों की संख्या जारी कर दी है। एक लाख 84 हजार 995 की आबादी शहरी इलाकों में शामिल होने के कारण जिले में ग्राम पंचायत की 62, क्षेत्र पंचायत की 90 और जिला पंचायत की चार सीटें कम हो गई हैं। परिसीमन के बाद नई संख्या जारी करने के साथ ही प्रशासन ने इस पर आपत्ति दाखिल करने के लिए सोमवार और मंगलवार का समय दिया है।
विज्ञापन

जिले में तीन नई नगर पंचायतों का गठन हुआ है। इसके अलावा अंतू नगर पंचायत के साथ नगर पालिका बेल्हा का विस्तार भी हुआ है। इसके चलते ग्रामीण इलाके की एक लाख 84 हजार 995 की आबादी टाउन एरिया में शामिल हो गई है। इसके चलते जिले में ग्राम पंचायतों की संख्या घट गई है।
जिले में अब कुल 1193 ग्राम पंचायतें ही अस्तित्व में हैं। वर्ष 2015 के पंचायत चुनाव में 1255 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद पर चुनाव हुआ था। जबकि इस वर्ष 1193 ग्राम पंचायतों में ही प्रधान पद पर चुनाव होगा। पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार 62 ग्राम पंचायतें कम हो गई हैं। इसका असर क्षेत्र पंचायत की सीटों पर भी पड़ा है। क्षेत्र पंचायत में वर्ष 2015 में 1524 सीटों पर चुनाव हुआ था, मगर इस बार 1434 सीटों पर ही चुनाव होगा। नए परिसीमन में 90 सीटे कम हो गई हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार जिला पंचायत की 61 सीटों के लिए 2015 में चुनाव हुआ था। मगर इस बार 57 वार्डों में चुनाव होगा। जिला पंचायत की चार सीटें इस बार कम हो जाएंगी। डीपीआरओ रविशंकर द्विवेदी ने बताया कि ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए आपत्ति डीपीआरओ कार्यालय में दाखिल की जा सकती है। जिला पंचायत पद के लिए जिला पंचायत कार्यालय में आपत्ति मंगलवार तक दाखिल की जा सकती है। वार्डों के परिसीमन का चार्ट विकास खंडों को उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सीटों पर हुए बदलाव पर एक नजर
वर्ष ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायत जिला पंचायत
2015 1255 1524 61
2020 1193 1434 57
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें