फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नहर में पानी न आने से अधर में लटकी धान की नर्सरी

Mon, 08 Jun 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
बहरिया के वीरगंज गांव में सुखी पड़ी शारदा सहायक खंड 39 नहर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
शारदा सहायक खंड 39 नहर में पानी की आपूर्ति न किए जाने से किसानों में चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि जून के प्रथम पखवाड़े में धान के नर्सरी पड़ जानी चाहिए लेकिन नहर में पानी न होने से करीब 40 फीसदी किसानों की धान की नर्सरी पड़ने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

किसानों ने नहर विभाग से मांग की है कि यदि तत्काल पानी की आपूर्ति नहीं होती है तो खरीफ की मुख्य फसल धान की रोपाई नर्सरी के अभाव में समय से नहीं हो पाएगी।
बताया जाता है कि इन दिनों समूचे क्षेत्र में किसानों की धान की नर्सरी डालने का उपयुक्त समय चल रहा है। शारदा सहायक खंड 39 शहर में पानी की आपूर्ति न किए जाने से किसानों में चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान फाजिलाबाद उर्फ कालूपुर निवासी राम अवध ने बताया कि यदि धान की नर्सरी एक सप्ताह में नहीं डाली गई तो रोपाई पिछड़ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें