फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कमला पंप कैनाल बंद होने से धान की नर्सरी प्रभावित

Fri, 10 Jul 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
लालापुर के पडुवा गांव में यमुना नदी के किनारे स्थित पंप नहर
विज्ञापन
बारा तहसील के किसानों की सिंचाई के लिए लालापुर के पडुवा गांव में कमला पंप कैनाल स्थापित है। यह नहर एक माह से बंद है। इससे किसान धान की नर्सरी तैयार नहीं कर पा रहे हैं। किसान नेता दिनेश तिवारी और राकेश त्रिपाठी ने अधिकारियों से नहर में पानी छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता बाघला नहर प्रखंड प्रयागराज ने 29 जून को अधिशासी अभियंता को पत्र लिखा था। उन्होंने नहर में पानी छोड़ने की मांग की थी। हालांकि, अभी तक पानी नहीं छोड़ा जा सका है। इससे किसानों की धान की नर्सरी समय पर तैयार नहीं हो पाई है। किसान कल्याण चंद्र द्विवेदी, मनोज शुक्ल, श्यामा कांत मिश्र और किसान नेता सूर्य निधान पांडेय ने बताया कि अधिकांश भाग पथरीला है। नहर ही खेतों की सिंचाई का एकमात्र साधन है। नहर न चलने से किसान फसल तैयार करने को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें