फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सड़क नहीं बनाई तो कर दी धान की रोपाई

Fri, 10 Jul 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
नंदन पांडेय।
विज्ञापन
मेजारोड पटेल नगर से स्टेशन को जाने वाली ध्वस्त सड़क की जोताई कर बृहस्पतिवार को लोगों ने उस पर धान की रोपाई की। गुस्से का इजहार करते हुए उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि कई बार शिकायत के बाद ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन


कस्बे के अनिल पाण्डेय ने बताया कि इस सड़क से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आते-जाते हैं। लेकिन हालात यह कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। कार और बाइक चालक भी फजीहत झेलते हैं। कई बाइक सवार दुर्घटना के शिकार हुए हैं। बारिश में सड़क पर पानी ही रहता है।



लवकुश तिवारी का कहना है कि ध्वस्त सड़क की वजह से बस्ती में कारोबार चौपट हो गया है। ग्राहक आना नहीं चाहते। नंदन पाण्डेय ने बताया कि सड़क का नवीनीकरण जरूर किया गया था लेकिन महीने भर बाद ही फिर खराब हो गई।
विज्ञापन






विधानसभा में उठा मुद्दा पर सड़क न बनी



विधायक संदीप पटेल ने बताया कि मेजा रोड पटेल नगर से स्टेशन को जाने वाली बदहाल सड़क की उन्हें जानकारी है। सड़क को लोक निर्माण विभाग में ट्रांसफर कराने के लिए पत्र लिखा है। इसके अलावा मेजा की जिला पंचायत की कई खराब सड़कों को ठीक कराने के लिए विधानसभा में भी सवाल उठाया था।
विज्ञापन






ध्वस्त सड़क के बारे में मुझे जानकारी नहीं थी। फिलहाल जिला पंचायत विभाग को पत्र भेजकर सड़क को ठीक कराया जाएगा।

- नीलम उपाध्याय उप जिलाधिकारी मेजा।

नंदन पांडेय।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें