फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी खेल प्रतियोगिता : जिमनास्टिक में प्रयागराज, कबड्डी में वाराणसी और खोखो में कानपुर बना चैंपियन

Sun, 15 Sep 2024 03:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

फाइनल मुकाबला 34वीं और 48वीं वाहिनी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में 34वीं वाहिनी ने खिताब अपने नाम कर लिया। सेनानायक प्रताप गोपेंद्र एस ने विजेता और उपविजेता टीम के साथ खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र प्रदान कियाी। 
विज्ञापन
पीएसी खेल प्रतियोगिता में ट्रॉफी के साथ विजेता टीम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएसी चतुर्थ वाहिनी प्रयागराज की मेजबानी में आयोजित चार दिवसीय अंतरवाहिनी पीएसी पूर्वी जोन कबड्डी कलस्टर (कबड्डी, जिमनास्टिक, फेसिंग और खोखो) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबला 34वीं और 48वीं वाहिनी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में 34वीं वाहिनी ने खिताब अपने नाम कर लिया। सेनानायक प्रताप गोपेंद्र एस ने विजेता और उपविजेता टीम के साथ खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र प्रदान कियाी। 

विज्ञापन


इसके पूर्व उप सेनानायक अमित कुमार ने पुष्प गुच्छ देकर सेनानायक का स्वागत कियाी। बैंड की धुन पर मार्च पास्ट के माध्यम से सेनानायक को मान-प्रणाम प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पीएसी पूर्वी जोन की कुल 10 टीमों के कुल 261 खिलाडियों ने हिस्सा लिया। इस चार दिवसीय कबड्डी कलस्टर प्रतियोगिता में जिम्नास्टिक में चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज ने प्रथम , कबड्डी प्रतियोगिता में 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी ने प्रथम स्थान व खो-खो प्रतियोगिता में 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया  विजेता टीमों को चल-वैजयन्ती सेनानायक ने प्रदान किया।

समापन समारोह के अवसर पर उपसेनानायकअमित कुमार, सहायक सेनानायक ज्योत्सना मिश्रा, एसएसएफ सहायक सेनानायक प्रेमप्रकाश, शिविरपाल रामशीष यादव, वाहिनी चिकित्साधिकारी डॉ. फारूक, दलनायक विवेक पांडेय, सूबेदार सैन्य सहायक विजय सिंह, एसएसएफ सूबेदार मेजर रावेंद्र सिंह, एलपी प्रभारी विवेक यादव, सहायक शिविरपाल रजनीकांत आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें