लखनऊ हाईवे पर सोमवार शाम करीब सवा सात बजे एक बेकाबू अप्पे पलट गया। हादसे में मां-बेटी समेत तीन सवार बाल-बाल बच गए। दुर्घटना रेरुआ बाजार के पास सम्हई गांव की है।
अप्पे मंसूराबाद से कौड़िहार की ओर जा रहा था। सम्हई के पास अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे अप्पे सड़क किनारे खाईं में पलट गया। मौके पर पहुंचे सम्हई गांव निवासी भाजपा नेता विनोद ओझा समेत अन्य लोगों ने अप्पे में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। चौकी प्रभारी ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं है न किसी को गंभीर चोटें आई हैं।