फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगन मलिक बोले : घर-घर में बुद्ध को पहुंचाना हमारा लक्ष्य है, बुद्ध ने दुनिया को दिया मानवता का संदेश

Sat, 19 Aug 2023 06:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कहा कि लोगों को भगवान बुद्ध के जीवन से सीख लेनी चाहिए। मनुष्य को वास्तव में जीवन में जिस चीज से ऊर्जा मिलती है और जो जीवन को प्रकाशमय बनाने के लिए आगे का मार्ग प्रशस्त्र करता है वह सारी शिक्षाएं बौद्ध धर्म में मिलती हैं।
विज्ञापन
प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते फिल्म अभिनेता और बौद्ध भिक्षु गगन मलिक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेता एवं धम्म दूत गगन मलिक ने कहा कि भारत में बौद्ध धर्म का जितना प्रचार और प्रसार होना चाहिए था वह हो नहीं सका है। कौशांबी और प्रयागराज का पूरा क्षेत्र भगवान महात्मा बुद्ध की तपस्थी और इससे प्रभावित है। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध की प्रतिमाएं लोगों में वितरित करके बौद्ध धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। घर घर में बुद्ध को पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। इसके लिए हम तथागत की मूर्तियों का हर जगह वितरण कर रहे हैं। यह बातें प्रेस क्लब में शनिवार को अभिनेता से बौद्ध भिक्षु बने गगन मलिक ने कहीं। 

विज्ञापन


कहा कि लोगों को भगवान बुद्ध के जीवन से सीख लेनी चाहिए। मनुष्य को वास्तव में जीवन में जिस चीज से ऊर्जा मिलती है और जो जीवन को प्रकाशमय बनाने के लिए आगे का मार्ग प्रशस्त्र करता है वह सारी शिक्षाएं बौद्ध धर्म में मिलती हैं। उन्होंने कहा कि अभिनय करते हुए उन्होंने जब बुद्ध का किरदार किया तो बौद्ध धर्म से इतना लगाव हो गया कि वह फिर इससे दूर नहीं हो सके और बौद्ध धर्म के प्रचार प्रसार में लग गए हैं।

कहा कि उनके जीवन का एकमात्र लक्ष्य रह गया है भारत में धम्म का अधिक से अधिक प्रचार हो। कहा कि बुद्ध का धम्म इतना सुंदर है कि आप किसी भी धर्म से संबंध रखते हों आपको एक अच्छा इंसान बनाने के लिए प्रेरणा देता है। कहा कि 1956 के बाद भारत में बौद्ध धर्म का प्रचार और प्रसार लगभग थम सा गया है। कहा कि घर-घर में बुद्ध को पहुंचाने का हमारा लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें