बिशप ने भी लगाया था आरोप
डायोसीस लखनऊ के बिशप मौरिस एडगर दान ने भी गत दिनों प्रिंसिपल की कुर्सी को लेकर चल रहे हंगामे और धक्कामुक्की के बाद तत्कालीन प्रिंसिपल पर आरओ-एआरओ परीक्षा में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया था। यह भी कहा कि इनका नाम एसटीएफ की सूची में है। प्रिंसिपल को नोटिस जारी कर उपस्थित होने का आदेश जारी किया गया है।