फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कल्याण अधिकारी के रिक्त पदों को भरने पर निर्णय लेने का आदेश

Sat, 14 Aug 2021 12:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं क्षेत्रीय विकास अधिकारी भर्ती 2018 का पुनरीक्षित परिणाम घोषित कर बचे 150 पदों को भरने की मांग को लेकर दाखिल याचिका निस्तारित कर दी है।
विज्ञापन
court - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं क्षेत्रीय विकास अधिकारी भर्ती 2018 का पुनरीक्षित परिणाम घोषित कर बचे 150 पदों को भरने की मांग को लेकर दाखिल याचिका निस्तारित कर दी है। कोर्ट ने कहा कि याची एक हफ्ते में प्रत्यावेदन दे और सक्षम प्राधिकारी उस पर यथाशीघ्र निर्णय लें।
विज्ञापन


यह आदेश न्यायमूर्ति पंकज भाटिया ने मुजफ्फरनगर के जनार्दन कौशिक की याचिका पर दिया है। याची का कहना था कि उ. प्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ ने 694 पदों की भर्ती निकाली। 16 सितंबर 18 को परीक्षा हुई और 25 फरवरी 19 को 680 पदों का परिणाम घोषित किया गया। शारीरिक दक्षता टेस्ट नहीं हो सका। अंतिम परिणाम घोषित किया गया, जिसमें याची का भी नाम शामिल है। अब भी 150 पद भरे नहीं जा सके हैं। याचिका में पुनरीक्षित परिणाम घोषित कर पदों को भरने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें