Prayagraj News : लाभार्थियों को आवास की चाभी प्रदान करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।
- फोटो : अमर उजाला।
बैठक में जनप्रतिनिधियों ने महेवा और शांतिपुरम में खोदी गयी सड़कों का निर्माण ठीक ढंग से न कराए जाने की शिकायत की। इस पर उपमुख्यमंत्री ने सीडीओ गौरव कुमार को मौके पर जाकर इसकी जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सेतु निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सेतुओं और ओवरब्रिजों, बेगम बाजार, बक्शी बांध, टोंस नदी और सूबेदारगंज सहित अन्य स्थानों पर बनाए जा रहे ओवरब्रिजों के कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली।
बृजेश पाठक ने यूपीपीसीएल, यूपीसिडको, यूपीआरएनएन कार्यदायी संस्थाओं की ओर से कराए जा रहे 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने डीएम को निर्देशित किया कि जितनी भी कार्यदायी संस्थाएं हैं, उनके साथ बैठक कर निर्माण कार्यों में बजट या अन्य कोई समस्याएं आ रही है, उनकी जानकारी लेकर अवगत करायें। उन्होंने कहा कि बजट के अभाव में कोई भी निर्माण कार्य प्रभावित नहीं होना चाहिए।
Prayagraj News : गरीबों के घर भोजन करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि नगर आयुक्त व पीओ डूडा यह सुनिश्चित करें कि इस योजना के तहत लाभार्थियों को निर्धारित स्थान पर जगह का आवंटन पैसा मिलते ही कर दिया जाय जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा में उन्होंने सीएमओ को हर तीसरे दिन इसकी मानीटरिंग भी करने के लिए कहा। यदि कोई चिकित्सक मरीजों को बाहर की दवाएं लिखता पाया जाय, तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाय। उन्होंने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर निर्बाध रूप से बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने खराब ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समय के अंदर बदलने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में कहा कि कहीं पर निराश्रित गोवंश सड़कों पर विचरण करते हुए न मिले। उन्होंने गोवंशों को आश्रयस्थलों में रखने के लिए कहा है, जिससे कि किसानों व सड़क पर आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। सभी पंचायत भवनों में इंटरनेट कनेक्शन हर हाल में सुनिश्चित कराए जाने के लिए कहा है।
उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पीएम व सीएम आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण, बाल विकास पुष्टाहार, आईजीआरएस, पर्यटन व कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की। बैठक में सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल, विधायक करछना पीयूष रंजन निषाद, विधायक फाफामऊ गुरू प्रसाद मौर्या, विधायक शहर उत्तरी हर्षवर्धन बाजपेयी, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, पुलिस आयुक्त रमित शर्मा और जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।