राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में बीटेक आईटी अभ्यर्थियों को शामिल किया जा सकता है या नहीं, इस बारे में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि), ट्रिपलआईटी व एमएनएनआईटी से राय मांगी है।
राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में बीटेक आईटी अभ्यर्थियों को शामिल किया जा सकता है या नहीं, इस बारे में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि), ट्रिपलआईटी व एमएनएनआईटी से राय मांगी है। कंप्यूटर विषय की एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में बीटेक कंप्यूटर साइंस की अर्हता निर्धारित की गई है। बीटेक आईटी के कुछ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उन्हें भी भर्ती में शामिल करने की मांग की है।
विज्ञापन
इन्हें भर्ती में शामिल किया जा सकता है या नहीं इस पर यूपी बोर्ड मुख्यालय में माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव, यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह, अपर शिक्षा निदेशक राजकीय अजय कुमार द्विवेदी ने अर्हता में संशोधन के मसले पर बैठक की। बैठक में तय हुआ कि विशेषज्ञों की राय लेने के बाद ही इस पर कोई निर्णय लिया जाएगा। ऐसे में कंप्यूटर विषय का पाठ्यक्रम व नियमावली इविवि, ट्रिपलआईटी और एमएनएनआईटी को भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है। विशेषज्ञों की सहमति मिलने के बाद ही बीटेक आईटी को भी कंप्यूटर शिक्षक भर्ती के लिए मान्य किया जाएगा।