फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : घर खरीदने के बहाने खुलवाया खाता, कर डाला आठ करोड़ का लेनदेन

Sun, 14 Jan 2024 04:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अभिनव श्रीवास्तव नया मम्फोर्डगंज में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व अपने मकान को बेचने की चर्चा की। आरोप है कि इसकी जानकारी पर राजेश्वर प्रताप सिंह निवासी स्टैनली रोड (म्योराबाद) ने मकान खरीदने की इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नलगंज में एक शख्स ने घर खरीदने के बहाने एक संयुक्त खाता खुलवाया और फिर विभिन्न कंपनियों में आठ करोड़ रुपये का लेनदेन कर डाला। पीड़ित ने इस मामले में आरोपी और उसके दो बेटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


अभिनव श्रीवास्तव नया मम्फोर्डगंज में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व अपने मकान को बेचने की चर्चा की। आरोप है कि इसकी जानकारी पर राजेश्वर प्रताप सिंह निवासी स्टैनली रोड (म्योराबाद) ने मकान खरीदने की इच्छा जाहिर की। बातचीत तय हो जाने के बाद उन्होंने अपंजीकृत इकरारनामा निष्पादित कराया कि वे तीन महीने में मकान खरीद लेंगे। ऐसा नहीं करने पर बैनामे में दी गई धनराशि जब्त हो जाएगी।

बयाना के तौर पर उनके खाते में ऑनलाइन लगभग 3.50 लाख रुपये ट्रांसफर किए। शेष पैसा देने के नाम पर आधार, पैन की फोटोकॉपी व फोटो के अलावा चेक भी ले लिया। यही नहीं कागजात, रजिस्टर्ड इकरारनामा, चेक तथा पहले से लाए बैंक खाता खोलने के फार्म पर उनके व नाॅमिनी के काॅलम में उनके पिता शैलेन्द्र श्रीवास्तव से हस्ताक्षर करा लिए।
विज्ञापन


काफी समय व्यतीत होने के बाद बकाया पैसे नहीं मिलने पर कागजात वापस मांगने पर टालमटोल करने लगा। इस बीच एचडीएफसी बैंक, जवाहर लाल नेहरू रोड से आए पत्र से जानकारी हुई कि आरपी सिंह ने उनके नाम से ज्वाइंट बैंक खाता खुलवाया है। इसके बाद उन्होंने बैंक जाकर खाता बंद करने का आवेदन दिया।

आठ दिसंबर को बैंक जाने पर मैनेजर ने स्टेटमेंट निकालकर बताया कि इस खाते में आरपी सिंह ने अपनी कई कंपनियों का आठ करोड़ रुपये से अधिक का ट्रांजक्शन लगातार कर रहे हैं। यह भी बताया कि खाते से संबंधित डेबिट कार्ड, चेक बुक, पासबुक व नेट बैंकिंग आई पिन आरपी सिंह के पास है। वादी का आरोप है कि इस घटना में आरपी सिंह के बेटे गौरव व किशलय के अलावा अन्य लोग भी शामिल हैं। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें