फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : सात बहनों के इकलौते भाई की सड़क की हादसेे में मौत, मंसूराबाद में नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा

Thu, 31 Aug 2023 02:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सूचना पर मयफोर्स पहुंचे मंसूराबाद चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी भेजा। जहां चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक देख एसआरएन रेफर कर दिया। एसआरएन पहुंचते ही चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
राहुल कुमार। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन पर ससुराल जा रहे सात बहनों के इकलौते भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। लखनऊ नेशनल हाईवे पर बाइक सवार युवक कोे स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी थी। घायल युवक की एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते समय जान चली गई।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के धरनीधर का पूरा आदमपुर गांव निवासी राहुल कुमार (25) रक्षाबंधन के पर्व पर बुधवार की दोपहर लालगोपालगंज के पास अपनी ससुराल जा रहा था। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे लखनऊ नेशनल हाईवे पर रेरुआ बाजार पार कर रहा था कि लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया।

विज्ञापन


सूचना पर मयफोर्स पहुंचे मंसूराबाद चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी भेजा। जहां चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक देख एसआरएन रेफर कर दिया। एसआरएन पहुंचते ही चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृत युवक सात बहनों के बीच सबसे बड़ा और इकलौता भाई था। पिछले वर्ष ही उसकी शादी हुई थी। पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार को कब्जे में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अनियंत्रित कार से एक बुलेट बाइक भी चपेट मे आकर क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें