Prayagraj News : माफिया अतीक अहमद के कब्जे से खाली कराई गई जमीन पर चल रहा निर्माण कार्य।
- फोटो : अमर उजाला।
ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण
पीएम आवास योजना में आवेदन के लिए आवेदक को पीडीए की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर उसे अथारिटी के विकल्प पर क्लिक करना होगा। जहां जनहित सेवाओं के कॉलम में जाकर पीडीए के विकल्प को चुनना होगा। इसके बाद अपना एकाउंट बनाना होगा और फिर उस एकाउंट के जरिए पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के समय ही ऑनलाइन पेमेंट के जरिए पंजीकरण शुल्क भी जमा करना होगा।
Prayagraj News : माफिया अतीक अहमद के कब्जे से खाली कराई गई जमीन पर चल रहा निर्माण कार्य।
- फोटो : अमर उजाला।
इनको मिलना है लाभ
लूकरगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत तैयार हो रहे फ्लैट के लिए तीन लाख रुपये सालाना आय वाले ही आवेदन कर सकते हैं। शहरी आवास योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन, विधवा व एकल महिला, उभयलिंगी एवं वरिष्ठ नागरिकों को वरीयता दी जाएगी।