कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन के बीच अब ऑनलाइन शोक सभाएं भी होने लगी हैं। लोग शोकाकुल परिवार को घर जाकर सांत्वना देने के बजाय आनलाइन की संवेदना व्यवक्त कर रहे हैं। इसी तरह शव यात्रा में भी कुछ ही लोग पहुंच रहे हैं। बहुत ही करीबी और परिवार के लोग ही गंगा घाट तक जाने की जहमत उठा रहे हैं।
प्रयागराज सेवा समिति की ओर से सोमवार को दारागंज स्थित कार्यालय में वीडियो कॉलिंग केजरिए संस्था के सांस्कृतिक मंत्री विष्णु दयाल श्रीवास्तव के पिता के निधन पर ऑनलाइन शोक जताया गया।
समिति के अध्यक्ष पं धर्मराज पांडेय की अध्यक्षता में दो मिनट का मौन रखकर पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। शोक जताने वालों में संयोजक तीर्थराज पांडेय, ध्रुवराज पांडेय, केसी पांडेय, सुरेंद्र श्रीवास्तव, भक्तराज पांडेय, अनुपमा पांडेय समेत कई लोग शामिल थे। इस दौरान दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना के साथ ही इस दुख की घड़ी में आश्रित परिवार को साहस व शक्ति प्रदान करने की कामना की गई।