फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि में दस मई से शुरू होंगे प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन

Mon, 04 May 2020 10:36 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Allahabad University
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 मई से शुरू करा दी जाएगी। नए छात्रों के लिए सितंबर से नए सत्र का संचालन शुरू होगा। ऐसे में प्रवेश की प्रक्रिया अगस्त के अंत तक पूरी कर ली जाएगी। यह निर्णय सोमवार को इविवि प्रवेश समिति की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन


लॉक डाउन के कारण इविवि और संघटक कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से ठप हो चुकी है। इविवि प्रशासन की ओर से पिछले माह ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई थी लेकिन, छात्रों के विरोध के कारण आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। सोमवार को हुई परीक्षा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 मई से शुरू की जाएगी। महत्वपूर्ण बात यह कि आवेदन के लिए अभी कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं की गई है। कोई भी विद्यार्थी आवेदन से वंचित न रहे, इसके लिए इविवि प्रशासन ने छात्र-छात्राओं को पूरा मौका दिया है। आवेदन की अंतिम तिथि ओपेन रखी गई है। 

फिलहाल, अभी यही तय हुआ है कि लॉक डाउन समाप्त होने के बाद 15 दिनों तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू कराए जाने की योजना और अगस्त में ही रिजल्ट जारी करते हुए काउंसलिंग के जरिये प्रवेश प्रक्रिया को पूरा कर लेने का लक्ष्य है। इविवि प्रवेश समिति के निदेशक प्रो. प्रशांत अग्रवाल का कहना है कि पूरी कोशिश होगी कि अगस्त में ही परीक्षा कराकर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए, ताकि यूजीसी कमेटी के दिशा-निर्देशों के अनुसार सितंबर से नए सत्र की शुरुआत की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें