फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद हाइकोर्ट के वकीलों को राहत, खाते में पहुंचे दो-दो हजार रुपये

Mon, 04 May 2020 10:31 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
money - फोटो : Social Media
विज्ञापन
लॉक डाउन के दौरान आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे हाई कोर्ट के वकीलों को राहत मिली है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से इन वकीलों के खातों में दो दो हजार रुपये की सहायता राशि पहुंचाने का काम किया जा रहा है। अब तक सूचीबद्ध किए गए 3961 वकीलों में से अधिकतर के खातों में यह राशि आरटीजीएस के माध्यम से पहुंचाई जा चुकी है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के महासचिव जेबी सिंह और नवनिर्वाचित महासचिव प्रभा शंकर मिश्र ने संयुक्त रूप से बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 20 अप्रैल को वकीलों की सहायता के मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए एक मॉनिटरिंग कमेटी बनाई थी, जिसमें अध्यक्ष राकेश पांडे, नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह, महासचिव जेबी सिंह और नवनिर्वाचित महासचिव प्रभा शंकर मिश्र के अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता बीपी श्रीवास्तव तथा मुख्य स्थाई अधिवक्ता विकास त्रिपाठी को शामिल किया गया था।

कमेटी को जिम्मा दिया गया था कि वह जरूरतमंद वकीलों को शॉर्टलिस्ट कर उनकी आर्थिक रूप से सहायता करें। इस आदेश के अनुपालन में 23 और 24 अप्रैल को वकीलों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे । कुल प्राप्त आवेदनों में से 3961 वकीलों को मदद के योग्य पाया गया, जिनके खातों में दो हजार रुपये की धनराशि पहुंचाई जा रही है। उन्होंने बताया कि आपदा की इस घड़ी में कई ऐसे अधिवक्ता हैं जिन्होंने मदद लेने के बजाय बार एसोसिएशन की आर्थिक रूप से मदद भी की है ।
विज्ञापन


इनमें अध्यक्ष राकेश पांडे ने 50 हजार रुपए, अमरेंद्र सिंह ने 50 हजार, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश द्विवेदी ने तीन लाख रुपए , अजीत कुमार ने दो लाख रुपये, शशि नंदन ने  एक लाख रुपये, विक्रम जी चौहान ने पच्चीस हजार, जफरुल इस्लाम ने जाफरी 25 हजार और शैलेंद्र ने 25 हजार की आर्थिक मदद की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें