फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : अंतरराष्ट्रीय जाली नोट तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

Sun, 04 Sep 2022 08:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

डिप्टी एसपी नवेंदु सिंह के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 2010 में जमीन संबंधी विवाद में उस पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था। जिसमें वह जेल भी गया। तीन-चार महीने पहले मुकदमे के संबंध में कचहरी आया तभी उसकी मुलाकात दीपक मंडल से हुई। 
विज्ञापन
Prayagraj News : नकली नोटों के साथ गिरफ्तार गुड्डू भारती। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय जाली नोट तस्कर गिरोह के सदस्य को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 50 हजार मूल्य के नकली नोट बरामद किए गए हैं। एसटीएफ ने बताया कि वह सरगना दीपक मंडल के लिए काम करता है। पकड़ा गया गुड्डू भारतीया उर्फ संजय कुखुढ़ी कौंधियारा का रहने वाला है। उसके कब्जे से 500 के 100 जाली नोट बरामद किए गए हैं। उसे रेलवे स्टेशन के पास लीडर रोड से गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन



डिप्टी एसपी नवेंदु सिंह के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 2010 में जमीन संबंधी विवाद में उस पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था। जिसमें वह जेल भी गया। तीन-चार महीने पहले मुकदमे के संबंध में कचहरी आया तभी उसकी मुलाकात दीपक मंडल से हुई। 


इसी दौरान उससे मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ। इसके बाद दीपक के बुलाने पर वह 24 जून को चंबल एक्सप्रेस से हावड़ा होते हुए फरक्का गया। वहां दीपक ने 25 हजार रुपये लेकर उसे 50 हजार मूल्य के जाली नोट दिए। 
विज्ञापन



जाली नोटों को उसने घरेलू व कृषि कार्यों में खपा दिया। नोट खत्म होने के बाद वह एक सितंबर को फिर फरक्का गया और दोबारा 50 हजार के नकली नोट लेकर आया था कि तभी पकड़ गया लिया। डिप्टी एसपी ने बताया कि उसके खिलाफ शाहगंज थाने में केस दर्ज किया गया है। साथ ही उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें