फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: तस्करी कर कार में ले जा रहे थे सोने की नाव, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

Sun, 18 Jul 2021 09:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पांचों का कहना था कि वह यह सोना आसाम से खरीदकर लाए हैं। पकड़े गए धीरेंद्र ने बताया कि अंजान नंबर से वीडियो कॉल कर एक व्यक्ति ने सोना बेचने की बात कही।
विज्ञापन
प्रयागराज सोने की तस्करी: पुरामुफ्ती में कार से बरामद सोने की नाव - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरामुफ्ती में कार सवार पांच लोगों के कब्जे से डेढ़ किलो सोना बरामद हुआ है, वो नाव जैसी आकृति का है। पकड़े गए लोग सोने की खरीद के संबंध में किसी तरह का दस्तावेज नहीं दिखा सके, जिससे यह भी आशंका है कि इसे तस्करी कर लाया गया। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है। साथ ही इन्कम व सेल्स टैक्स विभाग को जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन


पूरामु्फ्ती में चेकिंग के दौरान शनिवार को मनौरी एयरफोर्स गेट के पास तलाशी के दौरान कार से डेढ़ किलो सोना बरामद हुआ। कार में सवार लोगों ने पूछने पर अपना नाम तिलक सिंह निवासी चकबादशाहपुर चरवा कौशाम्बी, सूरज वर्मा निवासी बिहका पूरामुफ्ती जीटी रोड, धीरेंद्र पाल व विमलेश कुमार निवासी सैयद सरावा कौशाम्बी और रामधन निवासी हैदरगंज कौशाम्बी शामिल हैं। वह सोने की खरीद से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके जिसके बाद उन्हें थाने लाया गया।  

विज्ञापन

prayagraj news : पुरामुफ्ती में कार में सोना के साथ गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : prayagraj
75 लाख कुल मूल्य, आठ लाख में खरीदा
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पांचों का कहना था कि वह यह सोना आसाम से खरीदकर लाए हैं। पकड़े गए धीरेंद्र ने बताया कि अंजान नंबर से वीडियो कॉल कर एक व्यक्ति ने सोना बेचने की बात कही। जिस पर वह अपने साथियों को लेकर वहां पहुंच गया। वहां एक व्यक्ति मिला, जिसने 1.5 किलो सोना आठ लाख में देने की बात बताई। पकड़ा गया उसका साथी सूरज सराफ है, जिसने देखकर बताया कि सोना असली है। जिसके बाद उन लोगों ने तीन लाख रुपये तुरंत दिए और पांच लाख रुपये बाद में देने का वादा कर चले आए। हालांकि पुलिस को उनकी कहानी पर संदेह है। उनका कहना है कि जांच पड़ताल के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। 

कुल 1.515 किग्रा पीली धातु बरामद हुई है। सोने की शुद्धता जांच के बाद ही पता चल सकेगी। इन्कम टैक्स व सेल्स टैक्स विभाग को सूचना दे दी गई है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। -दिनेश कुमार सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें