लोग जहां-तहां झूमते -इतराते रहे हैं। सुभाष चौराहा, अंबेडकर चौराहा, राणा प्रताप चौराहा समेत शहर के सौ से अधिक चौराहों को भव्य सजाया गया है। इंदिरा भवन समेत सरकारी भवनों और संस्थानों की भी सजावट कराई गई है।
माघ मेले में बसने वाली संस्थाओं, संतों के शिविरों में राम पर आधारित कार्यक्रम किए जाएंगे। माघ मेले के सेंट्रल हॉल से प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन के भजन पूरे मेला क्षेत्र में गूंजते रहेंगे। राम लीलाओं का मंचन तो होगा ही, भजन संध्याएं भी आयोजित की गई हैं। खास तौर से उस दिन संगम पर दीपोत्सव भी होगा। रामज्योति जलाकर संगम तट पर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को यादगार बनाया जाएगा। इसके लिए दीयों का वितरण आरंभ कर दिया गया है। दीपदान कर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के दिन संगम की रेती पर दीपावली मनाई जाएगी।