Odisha Train Accident : पुरी पीठाधीश्वर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। कहा कि आदित्यवाहिनी और आंनदवाहिनी पीठ परिषद के जो भी कार्यकर्ता व सदस्य हैं, उनसे अनुरोध है कि मौके पर पहुंचकर सेवा का प्रकल्प चलाएं।
ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे पर पुरी पीठाधीश्वर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज ने दुख जताया है। उन्होंने पुरी से भेजे गए अपने वीडियो संदेश में कहा है कि ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे की घटना से व्यथित हूं। हादसे में मारे गए लोेगों के प्रति मेरी गहरी वेदना है।
विज्ञापन
दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। कहा कि आदित्यवाहिनी और आंनदवाहिनी पीठ परिषद के जो भी कार्यकर्ता व सदस्य हैं, उनसे अनुरोध है कि मौके पर पहुंचकर सेवा का प्रकल्प चलाएं। इसमें जिन परिवार के लोग घटना के ग्रास बन गए, उनके प्रति मेरी गहरी सहानुभूति है।